

खाटू श्याम मंदिर में रमा एकादशी पर फूलों से हुआ श्रृंगार
बीकानेर। दीपावली पर्व के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में रमा एकादशी के पावन पर श्रृंगार एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को दीपों, फूलों और रंगीन झालरों से सजाया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा का दरबार पांच रंगों के गुलाबों से सुसज्जित किया गया लाल, गुलाबी, सफेद, पीले और नारंगी रंग के गुलाबों से मंदिर की विशेष सजावट की गई।
