Bikaner Bikaner District Rajasthan

मरम्मत कार्य के चलते कल रहेगी पेयजल आपूर्ति बाधित

image description

मरम्मत कार्य के चलते कल रहेगी पेयजल आपूर्ति बाधित
बीकानेर। शहर की आईपीएस से जेलवेल तक जाने वाली मुख्य पाइपलाइन में बाबूलाल फाटक के पास रिसाव (लीकेज) हो जाने से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नितेश सागर ने बताया कि पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत का कार्य जारी है, जिसके चलते गुरुवार को जेलवेल तथा गोगागेट जोन की संपूर्ण पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने अपील की है कि वे आवश्यक जल का पूर्व संग्रह कर लें तथा मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें, जिससे आपूर्ति शीघ्र सामान्य की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *