Bikaner Bikaner District Rajasthan

ऋण मेला सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

ऋण मेला सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
बीकानेर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम द्वारा वित्तपोषित राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड तथा कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा बुधवार को मदरसा तालिमुल कुरआन में ऋण मेला सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कालवा ने बताया कि ऋण मेला सह जागरूकता शिविर आयोजन करने का उद्देश्य एवं अल्पसंख्यक समुदाय को स्वरोजगार हेतु विभाग द्वारा दिये जाने वाले विभिन्न प्रकार के ऋण एवं विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संचालित एकमुश्त ऋण समाधान योजना अन्तर्गत मूलधन जमा करवाने पर ब्याज व दंडनीय ब्याज की माफी रहेगी। इस योजना के अंतर्गत 38 ऋणियों को अदेय प्रमाण पत्र देकर ब्याज व दंडनीय ब्याज में छूट प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी प्रतीक्षा शर्मा ने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वरोजगार हेतु विभाग द्वारा दिये जाने वाले विभिन्न प्रकार के ऋणों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। शिविर में कार्यालय उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार, अग्रणी बैंक के एलडीएम लक्ष्मण और आरएसएलडीसी कार्यालय के जिला समन्वयक विवेक शर्मा, मदरसा तालिमुल कुरआन इमाम के प्रधानाचार्य मोहम्मद जिआ उल हसन व सदर मौजूद रहे। शिविर में हैडलूम, हैडीक्राफ्ट, आदि हस्तशिल्प कार्यो की प्रदर्शिनी लगाई गई।
इस दौरान लगभग 250-300 लोगों की उपस्थिति रही तथा साथ ही जिला स्तरीय चयन समिति के सदस्य व अन्य कई अतिथि गण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *