

करुणा पखवाड़े का समापन
बीकानेर। करुणा क्लब इकाई द्वारा आयोज्य पंद्रह दिवसीय करुणा पखवाड़े का समापन आज दिवाली पोस्टर, ग्रीटिंग कार्ड आयोजन के साथ एवं विश्व विद्यार्थी दिवस मनाकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार मोदी ने बताया कि शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा करुणा क्लब बीकानेर केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में पंद्रह दिवसीय करुणा पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता, कविता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्न मंच, अहिंसा रैली, सर्व धर्म प्रार्थना सभा, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पर्यावरण सरंक्षण, हैंडमेड सामान बनाना, बेकार वस्तुओं द्वारा नव निर्माण करना साथ ही गौ शाला भ्रमण आदि प्रतियोगिता एवं कार्यक्रमों द्वारा पूर्ण हुआ एवं विश्व विद्यार्थी दिवस पर दिवाली ग्रीटिंग कार्ड एवं सभा समारोह कर करुणा पखवाड़े का समापन किया गया।
