Bikaner Bikaner District Rajasthan

ऑर्थोपैडिक ट्रेनिंग के ब्रोशर का विमोचन

ऑर्थोपैडिक ट्रेनिंग के ब्रोशर का विमोचन
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पशु शल्य चिकित्सा और विकिरण विभाग द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान, नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित प्रोजेक्ट ए.आई.एन.पी. डिमिस्का द्वारा पशु चिकित्सकों हेतु तीन दिवसीय ऑर्थोपैडिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नवम्बर माह में किया जाएगा जिसके ब्रोशर का विमोचन राजुवास, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमन्त व्यास द्वारा शुक्रवार को किया गया। कुलगुरु डॉ. सुमन्त व्यास ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से फील्ड में काम कर रहे पशु चिकित्सक अपने स्तर पर ही पशुओं के हड्डी व जोड़ो से संबंधित विभिन्न विकारों का निवारण कर सकेंगे तथा पशुपालकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रोजेक्ट के मुख्य अन्वेषक एवं निदेशक क्लीनिक्स प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि इस प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसमे सम्पूर्ण भारत में कोई भी पशु चिकित्सक आवेदन कर सकता है। इस अवसर पर अधिष्ठाता व संकायाध्यक्ष प्रो. हेमंत दाधीच, प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. अनिल बिश्नोई, डॉ. साकार पालेचा, डॉ. महेंद्र तंवर व डॉ. अशोक डांगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *