Bikaner Bikaner District Rajasthan

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
बीकानेर/नोखा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरादी ढाणियां बिलनियासर में शनिवार को दीपावली के उपलक्ष में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन रंगोलियों के जरिए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की शिक्षिका किरण बाला शिक्षक मुकेश चौधरी, धर्माराम डूकिया, लेखराम तरड ने निर्णायक मंडल के साथ रंगोलियों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कार देकर उनकी इस मेहनत की सराहना की गई। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने छात्रों को दीपावली का संदेश देते हुए कहा दीपों का यह पर्व सभी को एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *