

तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ अभिनंदन
बीकानेर। तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विश्व शांति के लिए ओम भिक्षु महाजप अनुष्ठान का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में चल रहा है। इसी क्रम में उग्र विहारी, तपोमूर्ति मुनिश्री कमलकुमार स्वामी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुमन नाहटा, महामंत्री रचना हिरण, कोषाध्यक्ष ममता रांका, कार्यकारिणी सदस्य सुप्रिया राखेचा की उपस्थिति में तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा तेरापंथ भवन में ओम भिक्षु का जाप किया गया। गंगाशहर महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत व स्वागत गीत के साथ राष्ट्रीय टीम का स्वागत किया गया। महिला मंडल उपाध्यक्ष बिंदु छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्षा संतोष बोथरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर नारायण चौपड़ा, अमरचंद सोनी, पवन छाजेड़, नवरत्न बोथरा, संजू लालानी आदि उपस्थित रहे।
