Bikaner Bikaner District Rajasthan

रोटरी जल मंदिर का लोकार्पण

रोटरी जल मंदिर का लोकार्पण
बीकानेर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर की कैंटीन में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की प्रेरणा से निर्मित रोटरी जल मंदिर का लोकार्पण किया गया। यह जल मंदिर स्वर्गीय जितेन्द्र सिंह अहलूवालिया की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बनवाया गया है। इस जल मंदिर में आधुनिक वाटर कूलर और प्यूरिफिकेशन सिस्टम के माध्यम से विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वच्छ व ठंडे पेयजल की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *