Bikaner Bikaner District Rajasthan

सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना के संबंध में कार्यशाला आयोजित

सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना के संबंध में कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 के संबंध में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग कि उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विवाहों में होने वाले अपव्यय को कम करना एवं सामूहिक विवाह आयोजनों को प्रोत्साहित करना है। अत्यधिक महंगाई के दौर में गरीब वर्गीय परिवारों को इस प्रकार के सामूहिक विवाह की आवश्यकता है। इस योजना के जरिए ऐसी संस्थाओं व आयोजनों को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे अनावश्यक खर्चे को रोका जा सकता है। इस दौरान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया व गाईडलाइन को विस्तार से समझाया गया। कार्यशाला में संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर किरण जोशी ने किया।
इस दौरान कुम्हार महासभा, माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान, तेरेपंथ गौत्र तेली समाज, भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट, पुष्टिकर सुरदासाणी पुरोहित सार्वजनिक ट्रस्ट, श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति, महर्षि, वाल्मीकि, अंबेडकर सामूहिक विवाह समिति आदि संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *