Bikaner Bikaner District

डॉ. गोयल श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

डॉ. गोयल श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
बीकानेर। श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ (राष्ट्रीय) दिल्ली का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन परमपूज्य युगदृष्टा- युगसृष्टा आचार्य प्रवर श्री ज्ञानचंद जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में अरिहंत भवन, न्यू भूपालपुरा, उदयपुर में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान महासंघ को गतिशील बनाए रखने हेतु आगामी दो वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में बीकानेर के वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. नरेश गोयल को श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ (राष्ट्रीय) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *