Bikaner Bikaner District Rajasthan

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक 8 अक्टूबर को

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक 8 अक्टूबर को
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान देशभर में चल रहा है। अभियान अंतर्गत जिलाध्यक्षों का चयन पार्टी के वर्तमान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मंशानुरूप किया जाएगा। इसी क्रम में बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकताओं से उनकी मंशा जानी जाएगी। इस उद्देश्य से उनके सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक, दिल्ली के पूर्व विधायक एवं एस सी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया 8 अक्टूबर को शहर कांग्रेस कार्यालय कोठारी हॉस्पिटल रोड के सामने बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *