Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर और रोजगार प्रदाता

विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर और रोजगार प्रदाता
बीकानेर। राज्य में युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय संस्थान के माध्यम से मार्जिन मनी एवं व्याज अनुदान युक्त ऋण उपलब्ध कराये जाने के उ‌द्देश्य से यह योजना प्रारम्भ की जा रही है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक श्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य स्वयं के उद्यम की स्थापना एवं स्थापित उद्यम के विस्तार, विविधिकरण या आधुनिकीकरण के लिए कम लागत पर ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार के नवी अवसरों का सृजन करना है।योजना की पात्रता में आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। योजना में नवीन, विस्तार, विविधीकरण, आधुनिकीकरण के लिए मार्जिन मनी 25 प्रतिशत या 5 लाख रूपए जो भी कम हो देय होगी। साथ ही व्याज अनुदान 01 करोड़ रूपए तक के ऋण के लिए 8 प्रतिशत और 1 करोड़ रुपये से 02 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान का प्रावधान है। इसके तहत महिला, अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग श्रेणी के उद्यमियों, ग्रामीण क्षेत्र में त्यापित उद्यम, कार्ड धारक बुनकरों एवं शिल्पकारों को एक करोड़ से अधिक और 2 करोड़ रूपए तक के ऋण पर 01 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *