Bikaner Bikaner District Rajasthan

कलश यात्रा के बाद नानी बाई रो मायरो कथा आरम्भ

कलश यात्रा के बाद नानीबाई रो मायरो कथा आरम्भ
बीकानेर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज महिला मण्डल के तत्वावधान में त्रिदिवसीय नानीबाई रो मायरो का आरम्भ कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा निकाल कर शहर के विभिन्न मोहल्ले वासियों को कथा सुनने हेतु आमंत्रण दिया गया। महिला मण्डल की अध्यक्ष्या इन्द्रा दवे ने कहा कि भक्त और भक्ति को कोई सीमा बांध नहीं सकती, इसका प्रचार एवं प्रसार जितना किया जाए उतना की हमें पुण्य मिलता है। कथावाचक पण्डित उत्कृष्ट महाराज ने भक्तराज नरसी जी के जीवन वृत्त का परिचय देते हुए कहा कि भक्त की सच्ची निष्ठा पर भगवान को उसकी सहायता के लिए आना ही पड़ता है। भगवान को पाने के लिए दृढ निश्चय एवं निश्छल भक्ति की परम आवश्यकता होती है। कथा में श्रीमाली समाज की महिलाओं सहित श्रीरतन, उपेन्द्र, श्याम श्रीमाली, सूरज रतन, श्रीकान्त, विजय श्रीमाली एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *