Bikaner Bikaner District Rajasthan

भगत सिंह पार्क में हुआ डांडिया महोत्सव

भगत सिंह पार्क में हुआ डांडिया महोत्सव
बीकानेर। सुदर्शना नगर के शहीद भगतसिंह पार्क में मां नागणेची नवरात्रा डांडिया उत्सव में गरबा की धुन पर लयबद्ध ताल से डांडिया की मस्ती में डांडिया खनक रहे थे, समूचा पार्क एक मंच लग रहा था। प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि डांडिया से पहले माँ नागणेचीजी की विशेष पूजा अर्चना के बाद महाआरती में उपस्थित श्रद्धालुओं के समवेत स्वरों में माता रानी के जयकारे लगाये गये। समिति की आशा भावना जांगिड़ ने बताया कि बेस्ट ड्रेस में अनन्या शर्मा, देविका सेवग, सुशीला सोनी रहीं वहीं बेस्ट किड्स में द्युति शर्मा, टियाना, किया व बेस्ट हैयर स्टाइल में पारूल शर्मा, बेस्ट कपल में दीपक- यामिनी व बेस्ट ग्रुप में उर्मील पाल एण्ड ग्रुप, अनन्या एंड गरबा स्टार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *