

महात्मा गांधी की प्रतिमा के चारों ओर व सड़क पर खड्डे, नियमित हो रही है दुर्घटनाएं
बीकानेर। गंगाशहर के नई लाइन स्थित गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के चारों ओर तथा सड़क पर पिछले 25 दिन से प्रशासनिक व ठेकेदार की लापरवाही से खड्डे खुदे हुए पड़े है। इन खड्डों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। मोहल्लावासियों ने अनेक दफा सक्षम अधिकारियों से महात्मा गांधी की जयंती से पूर्व सड़क व प्रतिमा के चारों और खोदे गए खड्डों को ठीक करने का आग्रह किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। गांधी चौक मुख्य मार्ग होने से प्रतिदिन निकलने वाले राहगिरों, वाहन चालकों को भी परेशानी व दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। खड्डों के पास कोई संकेत सूचक भी नहीं लगाया गया है।
