

निशुल्क चिकित्सा शिविर, 235 रोगियों की जांच,14 का ऑपरेशन
बीकानेर। जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में चांदमल, धूड़मल, माणक चंद डागा, गंगाशहर व बैंगलोर के सहयोग से शनिवार को रामसर के महात्मा गांधी विद्यालय में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रामसर, नापासर, सींथल व आस पास के गांवों के लोगों ने लाभ लिया।
आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, गंगाशहर के अध्यक्ष चंपालाल डागा ने बताया कि शिविर में अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ.आशीष जोशी व उनकी सहयोगी टीम ने 235 रोगियों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की। ऑपरेशन के लिए बस के माध्यम से रामसर से गंगाशहर नेत्र चिकित्सालय लाया गया । चयनित 14 रोगियों का ऑपरेशन रविवार को किया जाएगा। सोमवार को रोगियों की जांच कर उन्हें चश्मा व दवाइयां सुलभ करवाकर वापस रामसर भेजा जाएगा। रोगियों व उनके सहयोगी को रहने व खाने की व्यवस्था गंगाशहर के डागा गेस्ट हाउस में की गई है। शिविर में राजेन्द्र बालेचा, दीपक बंसल, शंकर लाल सोनी, मुकेश कुलरिया, सहयोगी परिवार से अनिल डागा, सुमति डागा व अंकित डागा, पंचायत समिति के राम कुमार कस्वां, ग्राम सेवक सुरेन्द्र कस्वां, प्रभु गोदारा, हनुमान कस्वां, मांगीलाल सारण व राज रख कस्वां ने सेवाएं दीं।
