Bikaner Bikaner District Rajasthan

2.40 करोड़ रुपए की लागत से दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए बनवाएगा जायेगा छात्रावास

2.40 करोड़ रुपए की लागत से दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए बनवाएगा जायेगा छात्रावास
बीकानेर। राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर में दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए बनने वाले प्रदेश के पहले छात्रावास के नए भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ। श्रीमती सीएम मूंधड़ा फाउंडेशन मुंबई द्वारा 2 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से यह भवन बनाया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और भामाशाह मूंधड़ा परिवार तथा प्रेरक द्वारका प्रसाद पचीसिया का इस सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीकानेर भामाशाहों की नगरी है और यहां के भामाशाह शिक्षा,
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि शहर के विकास में भामाशाहों का योगदान सदैव वंदनीय रहा है। इसमें मूंधड़ा परिवार सबसे आगे है। इनके द्वारा 100 करोड़ से अधिक रुपए की लागत से मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया गया है। वहीं कई स्कूल, कॉलेज और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास इन्हें विशेष स्थान दिलाता है। उन्होंने ‘मेरी मातृभूमि मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के बारे में बताया और कहा कि इसके क्रियान्वयन में भी मूंधड़ा परिवार और श्री डीपी पचीसिया का बड़ा योगदान रहा है। श्री ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानंद ने कहा कि पर मातृ, पितृ और आचार्य के साथ ‘राष्ट्र देवो भवः’ के भाव जागृत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए कुछ करने का भाव सबसे बड़ा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *