

हेल्थ इज वेल्थ विषय पर सेमिनार का आयोजन
बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर के तत्वावधान में खेतेश्वर बस्ती स्थित संत श्री तुलछाराम जी महाराज माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हेल्थ इज वेल्थ विषयक सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. संगीता जैन ने बहुत ही रोचक तरीके से विद्यार्थियों को उत्तम स्वास्थ्य की महत्ता व आदर्श जीवनचर्या के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निजी स्वच्छता के साथ-साथ आसपास की स्वच्छता, उचित व संतुलित भोजन तथा जंक फूड से बचाव के बारे में बताया। देवेंद्र डागा ने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी की तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटू लाल पड़िहार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ऐसे अच्छे कार्यक्रम हेतु विद्यालय पुनः आगमन का आग्रह किया। इस अवसर पर संजना शर्मा, रेखा सुथार, पायल राजपुरोहित, अंजली कुमारी सहित समस्त स्टाफ तथा 200 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। संस्था द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटू लाल पड़िहार और मुख्य वक्ता डॉ. संगीता जैन का पताका व साहित्य से सम्मान किया गया।
