Bikaner Bikaner District Rajasthan

भौतिकी भारत यात्रा का शुभारंभ 

भौतिकी भारत यात्रा का शुभारंभ 
बीकानेर
जवाहर नवोदय विद्यालय, गजनेर, बीकानेर में आज भौतिकी भारत यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर वाई.के. विजय, निदेशक, CIST, IIS विश्वविद्यालय, जयपुर तथा पूर्व निदेशक, CDPE, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, प्रोफेसर एम. डी. शर्मा (राजकीय डूँगर कॉलेज, बीकानेर) तथा समन्वयक डॉ. अक्षय जोशी, सहायक आचार्य (भौतिकी), राजकीय डूँगर कॉलेज, बीकानेर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन समारोह से हुई, जिसमें मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय के प्राचार्य श्री इलियास खान, उप-प्राचार्य श्री गौरव गुप्ता तथा भौतिकी प्रवक्ता श्री महेश कुमार राव ने सम्मिलित होकर शुभारंभ किया। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान और विशेषकर भौतिकी विषय को “दैनिक जीवन की भौतिकी – भौतिकी एक मनोरंजन” विषय पर सरल और रोचक रूप में समझाना रहा। विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन के सामान्य कार्यों में छिपे वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराया और भौतिकी को केवल सूत्रों तक सीमित न मानकर आनंद और प्रयोगधर्मिता से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों ने सराहा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए कुछ रोचक भौतिकी गतिविधियाँ एवं प्रयोगात्मक प्रदर्शन भी आयोजित किए गए। अंत में, विभिन्न विज्ञान गतिविधियों में विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि प्रोफेसर वाई.के. विजय द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य इलियास खान ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करते हैं और उनमें जिज्ञासा तथा अनुसंधान की भावना जागृत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान रोचक और प्रेरक ढंग से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *