Bikaner Bikaner District Rajasthan

पूर्व पार्षदों के अल्टीमेटम पर जागा प्रशासन, कोटेशन तैयार

पूर्व पार्षदों के अल्टीमेटम पर जागा प्रशासन, कोटेशन तैयार
बीकानेर। लंबे समय से टूटा रियासतकालीन गेट को आखिरकार हेरिटेज लूक मिलेगा। इसको लेकर पूर्व पार्षदों के द्वारा जिला प्रशासन को दिये गये अल्टीमेटम पर जिला प्रशासन की नींद टूटी और प्रशासन ने इसके कोटेशन को तैयार करवाया है। बताया जा रहा है कि करीब 58 लाख से ज्यादा रूपये में इसकी मरम्मत कर इसको पुनःउसी स्वरूप में तैयार किया जाएगा। बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता नरेश मीणा ने पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई को इसकी जानकारी दी। विश्नोई ने बताया कि बीडीए की ओर से शुक्रवार को ही इसका कोटेशन तैयार कर लिया है और जल्द ही इसकी निविदा निकालकर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
गौरतलब रहे कि पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई व प्रफुल्ल हटीला ने गुरूवार को मौका स्थल से एक विडियो जारी कर प्रशासन को इस बात का अल्टीमेटम दिया था कि यदि पांच दिनों में पब्लिक पार्क एंट्री गेट को दुरूस्त नहीं किया गया तो आन्दोलन कर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस अल्टीमेटम के परिणाम स्वरूप प्रशासन अलर्ट हुआ और शुक्रवार को बीडीए के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर इसका कोटेशन तैयार किया। जिसकी जानकारी फोन के जरिये विश्नोई को करवाई।
बताया संघर्ष की जीत उधर मनोज विश्नोई ने इसे संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि शहर की समस्या के समाधान के लिये प्रशासन को जगाना पड़ता है। जिसके चलते बार बार आवाज बुलंद करनी पड़ती है। अगर आगे भी किसी समस्या के लिये उन्हें आगे आना पड़ेगा तो सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *