Bikaner Bikaner District Rajasthan

उभरती प्रौद्योगिकियों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

उभरती प्रौद्योगिकियों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
बीकानेर।सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा संचालित राजस्थान सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आरकैट) और बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के संयुक्त तत्वावधान में उभरती प्रौद्योगिकियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को बीटीयू ऑडिटोरियम में किया गया। विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल और नवीनतम तकनीकी ज्ञान प्रदान करने की दिशा में यह कार्यशाला महत्वपूर्ण रही। शुभारम्भ बीटीयू के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं आरकेट स्पोक इंचार्ज श्री सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला संयोजक श्री जयभास्कर ने किया। कुलपति प्रो. गर्ग ने इसे विद्यार्थियों के लिए उद्योगोन्मुखी, शिक्षा और करियर-उन्मुख कौशल विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया। इस अवसर पर रेड हैट, माइक्रोसॉफ्ट, ईसी-काउंसिल, सीएडी सेंटर तथा अर्न्स्ट एंड यंग जैसी वैश्विक संस्थाओं के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी प्रवृत्तियों एवं उद्योग की मांगों से अवगत कराया। अतिरिक्त निदेशक राठौड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओईएम्स से आए विशेषज्ञ विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे।
उप निदेशक गगन भाटिया ने आरकेट की भूमिका और उद्देश्य पर डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *