Bikaner Bikaner District Rajasthan

शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डी यज्ञ में गूंजे मंत्र

शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डी यज्ञ में गूंजे मंत्र
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े अंतर्गत शारदीय नवरात्रा पर नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने, विश्व में शांति और राज्य में खुशहाली को लेकर पाठात्मक सतचंडी यज्ञ का आयोजन सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर में करवाया जा रहा है। 22 सितंबर को शुरु हुए पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ में याज्ञाचार्य व पंचाग कर्ता पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में गुरुवार को गोपाल गहलोत द्वारा पांच कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें प्रसाद भोजन कराया गया। पंडित राजेन्द्र किराडू ने बताया कि इससे पहले सुबह मंडप पूजन किया गया। तत्पश्चात स्वस्ति पाठ, गणेश पूजन, नव ग्रह षोढष मात्री का पूजन, गौरी तिलक मंडल, सर्वतोभ्रद मण्डल पूजन, श्री सुक्त एवं कनक धारा स्तोत्र द्वारा भगवती दुर्गा का अभिषेक एवं देवी राजोपचार पूजन, आवरण पूजन, पात्र सादन पूजा के साथ विशेष पूजा अर्चना नित्य सहस्त्रार्चन प्रयोग किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा नित्य दुर्गा सप्तशती पाठ, गणेश अथर्वशीर्ष एवं भैरव स्तोत्र का पाठ वातावरण में गूंजायमान हो रहा है। यज्ञ में भाग लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों का सुबह से लेकर शाम तक आवागमन बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *