

567 नवचयनित युवाओं को मिलेंगे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
बीकानेर। रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को रवींद्र रंगमंच पर आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों में नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक बीरमाराम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नवचनित युवाओं को प्रातः10रू30 बजे आना होगा। जहां सबसे पहले युवाओं का पंजीकरण करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिले से पशुपालन विभाग के 158 पशु परिचर, 167 कनिष्ठ लिपिक, 83 कनिष्ठ अनुदेशक, शिक्षा विभाग के 74 अध्यापक लेवल-2 तथा 85 कनिष्ठ अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
