Bikaner Bikaner District Rajasthan

सहकार सदस्यता अभियान में किसानों, महिलाओं व युवाओं को बनाए नए सदस्य

सहकार सदस्यता अभियान में किसानों, महिलाओं व युवाओं को बनाए नए सदस्य
बीकानेर। दी सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 56वीं वार्षिक साधारण सभा का सफलतापूर्वक आयोजन बुधवार को बैंक के प्रधान कार्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। बैंक के प्रबन्ध निदेशक मोहम्मद फारूक ने बताया कि भागीरथ ज्याणी ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा जिसमें बैंक के गतवर्ष का वार्षिक वित्तीय विवरण उपस्थित संचालक सदस्यों, बैंक के अधिकारियों, समितियों के अध्यक्षगण व व्यवस्थापकगण के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं आगामी वित्तीय वर्ष की वार्षिक योजना पर चर्चा की गयी। फारूख ने बताया कि बीकानेर खण्ड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार राजेश टॉक ने सहकार से समृद्धि अभियान एवं 2 से 15 अक्टूबर के मध्य आयोजित होने वाले सहकार सदस्यता अभियान के संबंध में उपस्थित समस्त सहकार बंधुओं को अवगत करवाते हुए कहा कि अभियान के दौरान अधिकाधिक संख्या में नये किसानों, महिलाओं व युवाओं को बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों की सदस्यता प्रदान करते हुए सहकारिता की योजनाओं का लाभ जनमानस को पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *