

पदयात्रा मे बडी संख्या में व्यवसायी हुए शामिल
बीकानेर। नरेन्द्र मोदी द्वारा जी एस टी स्लेब कम करने व आमजन को त्योहारो के अवसर पर भारी भरकम छूट देने पर बीकानेर के व्यापारियों द्वारा आयोजित पदयात्रा में अर्जुनराम मेघवाल के साथ व्यापार मण्डल से जुडे हुवे पदाधिकारियों व्यवसायियों व उद्योगपतियों ने शामिल होकर प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर खंजाची मार्केट में मंत्री महोदय का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया एवं व्यापारियों व उपभोक्ता से रूबरू वार्ता करके जीएसटी से होने वाले लाभ के विषय में जानकारी ली। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि हम मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करते है उन्होनें जीएसटी 2.0 लागू कर व्यापार जगत को नई दिशा दी है। इस अवसर खजांची मार्केट वेलफयर सोसयटी बीकानेर के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत, केईएम रोड व्यापार एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रेम खण्डेलवाल, रेडीमेड होजयरी एसोसियेशन के सचिव मालचंद बैगानी, जैन मार्केट व्यापार मंडल के रवीन्द्र शर्मा एवं अनेक एसोसिएट संस्थाओ ने मेघवाल को सुर्पुद किया।
