Bikaner Bikaner District Rajasthan

रामझरोखा में रामचरित मानव नवाह्न पारायण पाठ हुए शुरू

रामझरोखा में रामचरित मानव नवाह्न पारायण पाठ हुए शुरू, राम नाम जप से होगी आराधना
बीकानेर। गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में नवरात्रा के साथ ही रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि पूज्य गुरुदेव सियारामजी महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव श्रीरामदासजी महाराज के आशीर्वाद से पं. नरेश पुरोहित मंडली द्वारा 10 दिन तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नवाह्न पारायण पाठ किए जाएंगे। रोजाना दुर्गा सप्तशती पाठ व रामनाम जप व पूजन-अनुष्ठान पं. सुरेश द्वारा सम्पादित किए जा रहे हैं। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि नवरात्रा में जप-तप व आराधना  का विशेष महत्व होता है। माँ की भक्ति हमें शक्ति प्रदान करती है और कष्टों का निवारण कर सुख-समृद्धि के द्वार खोलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *