

रामलीला निमंत्रण पद यात्रा निकली
बीकानेर। श्री राम कला मंदिर संस्थान द्वारा नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में रामलीला मैदान में 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक मंचन किया जायेगा। इसी संदर्भ में आज निमंत्रण पदयात्रा का आगाज किया गया। हिंदू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ मातृशक्ति भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। पंडित जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर नारायण भादाणी, राजा व्यास, उमेश सेवग रामदेव उपाध्याय किशन ओझा किशोर आचार्य नरेश जोशी संस्थान अध्यक्ष गिरीराज जोशी कैलाश केशरी चन्द्र भादाणी विक्की तरुण जयंत मनोज प्रेम रत्न भादाणी जितेश मनकेश्वर पुरोहित शिव दत गौड़ मदन गोपाल आचार्य पवन गिरीराज जोशी ललन जितेंद्र डागा ललित ओझा भैरूदान गोपाल यशपाल जेठाराम नारायण जगवीर विकास साहिल हर्षवर्धन शिवराज शिवम कर्ण वीर प्रदीप रुपावत आदि उपस्थित थे।
