Bikaner Bikaner District Rajasthan

डांडिया महोत्सव के ब्रोशर का विमोचन

डांडिया महोत्सव के ब्रोशर का विमोचन
बीकानेर। आश्विन मास नवरात्रा में स्थानीय सुर्दशना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में 26 सितम्बर से माँ नागणेची नवरात्रा डांडिया उत्सव में मां दुर्गा की स्तुति एवं डांडिया गरबा रास किया जायेगा। प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि रविवार को शहीद भगत सिंह पार्क में सुदर्शना नगर महिला समिति सदस्यों ने ब्रोशर व पोस्टर का विमोचन अनुराधा सोनी, राजश्री शर्मा, उर्मिला पाल, टीना लोहिया, ऋतु श्रीमाली, संगीता सहित महिला समिति ने किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजश्री शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम मे बेस्ट ड्रेस, बेस्ट किड्स, बेस्ट हैयर स्टाईल, बेस्ट गरबा गुप्र, बेस्ट कपल के पुरस्कार के साथ डांडिया रसिक अवार्ड में 1100 रु. का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। समिति की चन्द्रकला आयोजन कमेटी में पूजा, रिकी शर्मा, नीता, आशा जांगिड, भावना जांगिड, भानू छींपा को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *