Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

विजेता खिलाड़ियों का सम्मान
बीकानेर। बैंगलोर में आयोजित 12 से 14 सितम्बर तक शाकद्वीपीय समाज के सुनील शर्मा नेशनल चैम्पियन क्रिकेट कप में समूचेे भारत से 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें बीकानेर की शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार क्लब ने लगातार 6 मैच जीत कर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की और खिताबी मुकाबले में बेंगलोर स्पार्टन्स टीम को 4 विकेट से हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।विजेता बीकानेर टीम के रणबांकुरे एक आई-10 कार भी जीत कर लाये। शाकद्वीपीय समाज के राष्ट्रीय कप क्रिकेट खिलाडियों का रविवार को स्व. प्रह्लाद दास सेवग सभागार में समाज की ओर से नागरिक अभिनंदन, सम्मान किया गया। समाज सेवी अनिल शर्मा, शंकर सेवग, राजेश शर्मा, सतीश शर्मा व समाज के गणमान्य जनों ने खिलाडियों को ग्रीन मनी प्लांट के पौधे वितरण के साथ भोजन कार्यक्रम भी रखा। समाजसेवी अनिल शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि बीकानेर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 6 मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम की। शंकर सेवग ने बताया कि बीकानेर शाकद्वीपीय समाज की क्रिकेट प्रतिभाएं जिला व राज्यस्तर पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं वहीं राजेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कप विजेता टीम की इस उपलब्धि से समाज के नए क्रिकेट नवांकुरों को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर कप्तान हेमंत शर्मा, सवाई शर्मा, पकंज शर्मा, अनिल शर्मा, अन्तू शर्मा, शुभम शर्मा, अंकित शर्मा, जुगल शर्मा, संदीप शर्मा, हिमांशू शर्मा, ज्योति प्रकाश व कल्पिश शर्मा का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *