

दीपक एकासना व तप, त्याग की संगीतमाला कल
बीकानेर। मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमालाश्रीजी, शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में रविवार को सुबह नौ बजे आसानियों के चैक के सूरज भवन में ’’ तप, त्याग की संगीतमाला’’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खरतरगच्छ युवा परिषद के सचिव विक्रम भुगड़ी ने बताया कि साध्वीश्री दीपमाला श्रीजी के 15 दिन की तपस्या के अनुमोदनार्थ आयोजित संगीतमाला में खरतरगच्छ युवा परिषद, महिला परिषद व ज्ञान वाटिका तथा साध्वीजी के सांसारिक परिजनों के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसमें मुंबई के कलाकार प्रदीप गेगावत व पार्टी प्रस्तुति देंगी। मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने शनिवार को रांगड़ी चैक के सुगनजी महाराज के उपासरे में नियमित प्रवचन में कहा कि किसी भी जीव का नाम, अस्तित्व, वैभव राख बनने तक रहता है। लोग अपने पूर्वजों का भी कुछ पीढ़ी के बाद नाम भूल जाते है। जन कल्याणकारी परोपकारी कार्य करने वालों को लोगों के नाम लोग याद रखते है।
