Bikaner Bikaner District Rajasthan

2 नए एसी चिलर प्लांट का शुभारंभ


बीकानेर। हल्दीराम मूलचंद ट्रस्ट और हॉस्पिटल प्रशासन के संयुक्त प्रयास से 105 टन क्षमता के दो नए एसी, चिल्लर प्लांट का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पहल से गर्मी के मौसम में मरीजों, परिजनों और हॉस्पिटल स्टाफ को हो रही परेशानी का समाधान हो सकेगा। विधिवत रूप से बटन दबाकर इस चिल्लर प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. पिंटू नाहटा, ट्रस्ट प्रतिनिधि रमेश अग्रवाल और जेठमल बोथरा सहित हॉस्पिटल के चिकित्सक और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *