Bikaner Bikaner District Rajasthan

सिद्ध समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात

श्री देव जसनाथजी जन कल्याण बोर्ड के गठन की रखी मांग
जयपुर, बीकानेर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार के निमंत्रण पर सिद्ध समाज विकास संस्थान बीकानेर का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर सोहार्दपूर्ण माहौल में आत्मियता से संवाद किया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने श्री देव जसनाथजी महाराज के समाज सुधार के योगदान व सिद्ध समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने समाज के उत्थान एवं विकास सम्बन्धी जानकारी लेकर आगामी समय में समाज की मांगों के समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कतरियासर में जसनाथजी महाराज के पेनोरमा स्वीकृति के लिये धन्यवाद दिया व सिद्ध जाति को केंद्र में आरक्षण, जयपुर में छात्रावास निर्माण हेतु  जगह उपलब्ध करवाने व श्री देव जसनाथजी जन कल्याण बोर्ड के गठन के लिये मांग रखी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का शॉल एवं भगवा साफा पहनाकर स्वागत भी किया।
प्रतिनिधिमंडल  मुख्य महंत कतरियासर बीरबल नाथ  ज्याणी के सान्निध्य में सिद्ध समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध के नेतृत्व में पूर्व सरपंच दूंकर कुशलनाथ  सिद्ध, युवा महासभा पूर्व अध्यक्ष किसननाथ  ज्याणी, वर्तमान अध्यक्ष मुन्ना नाथ सहू, दुर्गनाथ  गिरदावर, शिवरतन महिया, खिराजनाथ जाखड़, अमीलाल गोदारा बेनीसर, सिद्ध समाज विकास समिति अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, नोरंगनाथ गोदारा, भीयांनाथ जाखड़, शिवनाथ तरड़ नाथूसर, सुखनाथ  घिंटाल, राजूनाज गोदारा, राजेन्द्र गोदारा, बहादुर नाथ कूकणा सहित गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *