

संगोष्ठी का आयोजन
जयपुर/बीकानेर। कोणार्क कोर ने दक्षिणी कमान सीमांत जिला मिलिट्री सिविल फ्यूज़न संगोष्ठी का आयोजन राजस्थान के तीन जिलों जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में किया। यह सम्मलेन में ऑपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति से निपटने के लिए सैन्य बलों एवं सिविल प्रशासन के बीच तालमेल को और मजबूत करना तथा राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु के विषय में चर्चा किया गया द्य इसका उद्देश्य विचार-विमर्श और सर्वश्रेष्ठ सेवाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के लिए मज़बूत ढाँचे का निर्माण करना व एक समग्र एवं समावेशी राष्टीय दृष्टिकोण को समाहित करना था। समारोह में एक सुरक्षित और सुदृढ़ राष्ट्र के लिए विकासात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय सुरक्षा की अनिवार्यताओं के साथ ढाला जाए, जिससे सैन्य और अन्य दूसरे स्टेकहोल्डरों के बीच समन्वय और सहयोग स्थापित किया जा सके।
