

प्रेरणा रत्न शख्सियतों का होगा अभिनंदन, बीकानेर माली समाज के नवाचार को अतिथियों ने सराहा, कहा- प्रतिभाओं का सम्मान प्रेरणादायी
बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गौरव गाथा माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह दूसरे दिवस शनिवार को करीब 1326 सामाजिक बंधुओं का सम्मान हुआ। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में आयोजित समारोह में शनिवार को समाजबंधुओं का जबरदस्त उत्साह दिखा। समारोह में योगी विलासनाथजी महाराज का मुख्य अतिथि के रूप में सान्निध्य रहा। इस दौरान विष्णु कुमार सैनी, सभापति चौमू, अंजू सैनी राष्ट्रीय प्रवक्ता ओबीसी भाजपा, समुद्रसिंह समाजसेवी जोधपुर, भूपेन्द्र सिंह समाजसेवी जोधपुर, अणताराम जैतारण, गिरधारी सांखला फलौदी, गोबररामजी फलौदी, रामादीन देवड़ा भोपालगढ़, नरसिंह देवड़ा फलौदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन मेघराज टाक, नंदकिशोर गहलोत एवं राघव सोलंकी द्वारा किया गया। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि रविवार को प्रेरणा रत्न श्रेणी में व्यापारी वर्ग के वे लोग जिन्होंने विषम परिस्थितियों में संघर्ष कर अपना व्यवसाय स्थापित कर सफलता हासिल की है। वे राजनीतिक प्रतिनिधि जो सक्रिय राजनीति में समाज की आवाज़ बने हैं। वकील, जज व प्रशासनिक अधिकारी जो समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया/सोशल मीडिया से जुड़े वे लोग जिन्होंने कठिन समय में समाज की बात को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और समाज का गौरव बढ़ाया। वे व्यक्तित्व जिन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से समाज को नई दिशा दी है।
