Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेमिनार आयोजित

सेमिनार आयोजित
बीकानेर। विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दूसरे दिन पीबीएम अस्पताल में मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने मरीजों और उनके परिजनों को आत्महत्या से संबंधित मिथकों और तथ्यों की जानकारी दी। सहायक आचार्य डॉ. निशांत ने आत्महत्या के संकेतों और चेतावनी लक्षणों पर प्रकाश डाला, ताकि लोग समय रहते इन्हें पहचान सकें। वहीं, डॉ. महेंद्र ने आत्महत्या रोकथाम के लिए मॉडल की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *