Bikaner Bikaner District Rajasthan

उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर कार्यशाला आयोजित

उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित दस दिवसीय संकल्प जागरूकता अभियान के तहत उच्च शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उच्च शिक्षा व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस पहल के माध्यम से महिलाएँ न केवल आत्मनिर्भर बन सकती है, बल्कि समाज में भी अपनी विषेश भूमिका निभा सकती है। उच्च शिक्षा महिलाओं को व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के विभिन्न अवसर प्रदान करती है। जिससे वे अपने करियर को आगे बढ़ाने की क्षमता रखती हैं।
इसी क्रम में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास में अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने फोटो बूथ पर फोटो लेकर शिक्षित एवं सशक्त बनने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मिशन शक्ति संकल्प अभियान के दस दिवसीय जागरूकता अभियान एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संयुक्त तत्वावधान से किया गया।
इस दौरान महिलाओं ने उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास के लिए अवसर प्रदान करने अपना योगदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नारी शक्ति से मधु खत्री, सोनी शर्मा, वर्षा, गंगा भाटिया, विजय लक्ष्मी, शिखा विजयवर्गीय, डीएचईडब्ल्यू जेण्डर स्पेशलिस्ट पवन कुमार, पीएसएसके से कविता हुरकट, मनीषा शर्मा, भाग्यश्री झा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *