Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

तैराकी विजेताओं को किया पुरस्कृत

तैराकी विजेताओं को किया पुरस्कृत
बीकानेर। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का समापन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेएनवी बीकानेर हाल मुक्ता प्रसाद स्थित विद्यालय में समापन हुआ। इस अवसर पर तरण ताल संचालक विजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे तथा अध्यक्षता हनुमान जी ने की। तैराकी प्रशिक्षक राजा बाबू व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 27 बच्चों ने भाग लिया। 50 मीटर की स्टाइल में मन्नत प्रथम लक्ष्य द्वितीय नयंयास माथुर तृतीय स्थान पर रहे। वही 100 मीटर फ्री स्टाइल में मन्नत रितेश व गौरव क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे 50 मी बैक स्ट्रोक में गौरव कुमार प्रथम जप सहज सिंह द्वितीय व देव यश चौधरी तृतीय 50 मी ब्रेस्ट स्टॉक में रितेश प्रथम भवितय राज द्वितीय अरनव तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में प्रथम स्थान तेजस्वी पालीवाल व ममता व्यास द्वितीय स्थान पर रही विजेताओं को मैडल दिये गये। संचालन तैराकी प्रशिक्षक गिरिराज जोशी ने किया तथा अतिथियों आभार व सुरेंद्र रंगा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *