Bikaner Bikaner District Rajasthan

परमात्मा का दर्शन संसार रूपी अंधकार को नष्ट करता है

परमात्मा का दंर्शन संसार रूपी अंधकार को नष्ट करता है
बीकानेर। रांगड़ी चौक में सुगनजी महाराज के उपासरे में चातुर्मासिक प्रवचन में सोमवार को गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने कहा कि परमात्मा के दर्शन की अपूर्व महिमा है। दोहे दर्शन देव देवस्य, दर्शन पाप नाशनम्, दर्शन स्वर्ग सोपानम, दर्शनं मोक्ष साधनम अर्थात परमात्मा का दंर्शन संसार रूपी अंधकार को नष्ट करता है और जन्मों के पापों को मिटाता है। परमात्मा का दर्शन सूर्य के समान संसार के अंधकार को दूर करता है और धर्म रूपी अमृत के समान लाभ पहुंचाता है। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के अध्यक्ष अनिल सुराणा, उपाध्यक्ष कमल सेठिया, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के उपाध्यक्ष महावीर डागा, वरिष्ठ श्रावक हस्तीमल सेठी, नरेश भंडारी, गुलाब चंद पुगलिया, शांति लाल कोठारी, पारस बोथरा, पुखराज पूगलिया आदि ने माला, श्रीफल व दुप्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *