

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल की अभिनव पहल से जनता को मिलेगी राहत- ऐसा ऐप भारत में पहली बार
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल की अभिनव पहल पर अब बीकानेर की जनता को रेल फाटकों की सही व समयानुसार जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। आज सम्भागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधिक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, के कर-कमलों द्वारा लॉचिंग सेरेमनी के पोस्टर का विमोचन किया गया। विश्राम मीणा ने कहा कि बीकानेर की इस गंभीर समस्या का समाधान करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन व्यापार उद्योग मण्डल का यह सराहनीय कदम है इससे बीकानेर की जनता को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। हेमन्त शर्मा ने कहा कि व्यापार उद्योग मण्डल के इस नवाचार का बीकानेर की जनता निश्चित रूप से स्वागत करेगी। नम्रता वृष्णि ने कहा कि रेलवे फाटक की हर पल लाईव जानकारी ऐप पर मिलना बीकानेर वालो के लिए एक सौगात है। कावेन्द्र सिंह सागर ने कहा कि रेलवे फाटक के कारण जाम हाने वाले ट्राफिक से आम जनता को राहत मिलेगी।इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि यह अभिनव पहल बीकानेर की जनता के लिए राहतकारी साबित होगी तथा व्यापार एवं उद्योग जगत को भी नए अवसर प्रदान करेगी ।
