Bikaner Bikaner District Rajasthan

उदयरामसर दादाबाड़ी में भक्ति संगीत संध्या 6, दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरी की पूजा व मेला 7 को

उदयरामसर दादाबाड़ी में भक्ति संगीत संध्या 6, दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरी की पूजा व मेला 7 को
बीकानेर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकल श्रीसंघ के सहयोग उदयरामसर की करीब पौने तीन सौ साल  प्राचीन दादा गुरुदेव जिन दत्त सूरी की दादाबाड़ी में 6 सितम्बर को भक्ति संगीत संध्या तथा 7 सितम्बर को दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा व प्रसाद तथा मेले का आयोजन होगा।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि भक्ति संगीत संध्या, पूजा, प्रसाद व मेले का आयोजन जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमालाश्रीजी व शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में होगा। मेले की तैयारियां परवान पर है। प्रन्यास के सदस्य जैन धर्मावलम्बियों के घर-घर जाकर संपर्क कर रहे है। मेले में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ, तपागच्छ, पार्श्वचन्द्र गच्छ, तेरापंथ, साधुमार्गी संघ, शांत क्रांति संघ के श्रावक-श्राविकाएं हिस्सा लेंगे। अनेक श्रद्धालु ऊंट गाड़ों, पैदल व विभिन्न वाहनों से भक्ति संगीत संध्या व मेले में पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *