

भागवत श्रवण से ज्ञात-अज्ञात पापों का नाश
बीकानेर। स्थानीय सुर्दशना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन से पधारे ेब्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पंडित विष्णु महाराज ने कहा कि कलियुग केवल नाम आधारा…. अर्थात् कलियुग में भगवान श्री हरि का नाम श्रवण मात्र से ही मानवों का कल्याण संभव है। आपने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है।
उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में गोकर्ण की कथा का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि महापापी धुंधकारी जैसे मनुष्य की मुक्ति गोकर्ण जी ने भागवत कथा के माध्यम से कराई इसलिए गोकर्ण जी कहते हैं कि भागवत कथा श्रवण से ज्ञात अज्ञात पापों का नाशा हो जाता है। प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के बीच में सुमधुर भजन प्रस्तुति ने समूचे पंडाल को भागवतमय कर दिया।
