

पदयात्रियों की होगी सेवा
बीकानेर। श्री पाबु मण्डल सेवा समिति मुड़िया मालियों का मोहल्ला बीकानेर की तरफ़ से कोडमदेसर भैंरू जी मेले में जाने वाले पदयात्रियों के लिए दाल बाटी चुरमे की सेवा 4 सितंबर को मावडिया माता जी मंदिर के सामने लगायी जायेगी। समिति के विकास तंवर ने बताया की मोहल्लेवासियो और सभी मित्रगणों के सहयोग से लगातार 26 सालों से श्री पाबु मण्डल सेवा समिति द्वारा भक्तों के लिए दाल बाटी चुरमे की सेवा मावडिया माताजी मंदिर के सामने लगायी जा रही है।
