Bikaner Bikaner District Rajasthan

खेल से ही रहे स्वस्थ

खेल से ही रहे स्वस्थ
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के 1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एन.सी.सी. यूनिट द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सी.वी.ए.एस. बीकानेर के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के एनसीसी कैडेट्स के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सैमुअल जे. प्रेमकुमार ने खेलों और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर कैडेट्स को प्रेरित किया और कैडेट्स को विभिन्न खेल गतिविधियों को शारीरिक फिटनेस एवं स्वस्थ रहने का माध्यम बताया। आयोजन के दौरान लेफ्टिनेंट सुनीता चौधरी, एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर, सी.वी.ए.एस. और एनसीसी यूनिट के पी.एल. स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *