Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports खेल-खिलाड़ी

हर गली हर मैदान खेलेगा सारा हिंदुस्तान की थीम पर हो रहा आयोजन

मेजर ध्यानचंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया याद
फिट इंडिया मिशन के तहत 29 से 31 अगस्त तक चलेंगे खेल आयोजन
बीकानेर। मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन के तहत क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री श्रवण कुमार भांभू ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक श्री दीपचंद सहारण एवं जिला हॉकी संघ बीकानेर के अध्यक्ष श्री रणजीताराम बिश्नोई थे।
भांभू ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में फिट इंडिया मिशन के तहत 29 से 31 अगस्त तक देश में खेल और फिटनेस गतिविधियों के साथ हर गली हर मैदान खेलेगा सारा हिंदुस्तान की थीम पर खेल दिवस मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत डॉ करणी सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल इत्यादि खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक श्री दिलीप बिश्नोई, श्री हेमन्त मोदी, श्री गणेश हर्ष, श्री सुनील पंवार, श्री लक्ष्मण व्यास, श्री नारायण बिस्सा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *