Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का शुभारंभ

तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का शुभारंभ
बीकानेर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारत सरकार और राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार, सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्वक किया मनाया गया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. रेखा आचार्य तथा नोडल अधिकारी (खेल) डॉ. बी. के. बिनावरा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर फैकल्टी, स्टाफ, और छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम व खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *