Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। आयकर विभाग, नोखा द्वारा श्रीमान ललित विश्नोई, अपर आयकर आयुक्त, रेंजदृबीकानेर के निदेशन में आयकर अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाली विभिन्न छूट / कटौतियों की जानकारी विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित कुल 68 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता ललित कुमार छाबड़ा , आईटीओदृनोखा, राम कृष्ण जाखड़, आईटीआई(टीडीएस) एवं हनुमान प्रिया जैन, इंस्पेक्टर थे। मंच संचालन नारायण बच्छ व नवरतन तिवाड़ी ने किया। अंत में प्रश्न उत्तर एवं फीडबैक सेशन भी चला जिसमें सूर्य प्रकाश मोदी, उत्तम लूणावत एड़वोकेट्स एवं अंकुर चोपड़ा, सीए ने अपना योगदान प्रदान किया। कार्यशाला में आयकर कानून के अंतर्गत मिलने वाली विभिन्न छूट / कटौतियों की जानकारी दी गई। आयकर रिटर्न में गलत आय/ छूट / कटौती बताने पर लगने वाली पेनल्टी व ब्याज और विभिन् राजनीतिक दलों से फ़र्ज़ी चंदे की रशीद लेकर बोगस रिफंड की आयकर विवरणी में छूट प्राप्त करने के मामलों में आयकर विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *