

कच्छावा ने जीता स्वर्ण पदक
बीकानेर। छठी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता, उदयपुर में सीनियर वर्ग में बीकानेर की शोभा कच्छावा ने स्वर्णपदक जीत कर बीकानेर का नाम रोशन किया है। शोभा ने योग प्रशिक्षक अभिषेक कच्छावा से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शोभा की इस सफलता पर योग प्रशिक्षक भवानी शंकर सांखला योग गुरु अजय स्वामी तथा ओम प्रकाश राठी, राम चांडक व नंद किशोर गहलोत ने गौरवपूर्ण बताया है।
