Bikaner Bikaner District Rajasthan

69 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

69 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
नोखा।
69 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत भगवान महावीर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की ओर से आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के दिन फाइनल मैच एस एल मेमोरियल स्कूल और जय भवानी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें जय भवानी स्कूल विजेता रही। फाइनल मैच में रामस्वरूप मैन ऑफ़ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज मोहित चौधरी, बेस्ट बल्लेबाज ओजस, बेस्ट बॉलर रामस्वरूप रहे । मुख्य अतिथि एसडीएम गोपाल जांगिड का श्रवण कुमार बिश्नोई और सीओ हिमांशु शर्मा का कैलाश बिश्नोई ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ धन्नाराम प्रजापत,नोखा के द्वारा की गई। कार्यक्रम में सत्या श्रीमाली (उप प्रधानाचार्य राजकीय पीमश्री बाबा छोटूनाथ स्कूल नोखा), हँसराज गोदारा (RP CBEO नोखा), नारायण जोशी, सुनील भाम्भू, मनीष धारणिया, सीताराम देहडू, संदीप बेनीवाल, अजय खीचड़, लालचन्द गोयल, भोमराज चौधरी, केशवदान, धीरज गोदारा उपस्थित रहे । सभी शारीरिक शिक्षकों और अथितियों को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *