Bikaner Bikaner District Rajasthan

पेंशनरो की समस्या समाधान हेतु कोष कार्यालय बीकानेर में शिविर 29 अगस्त को

image description

पेंशनरो की समस्या समाधान हेतु कोष कार्यालय बीकानेर में शिविर 29 अगस्त को
नोखा। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग बीकानेर की संयुक्त निदेशक डॉ. पुष्पांजलि श्रीमाली के निर्देशानुसार बीकानेर जिले के पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को कोष कार्यालय बीकानेर में शिविर आयोजित होगा । उक्त जानकारी देते हुए पेंशन सामाज नोखा के अध्यक्ष इंद्रचंद मोदी व नोखा उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास ने सभी पेंशनरों से कहा है कि जिस किसी पेंशनर की कोई समस्या हो तो वो स्वयं अथवा पेंशन समाज या उपकोष कार्यालय के माध्यम से प्रार्थना पत्र पेश कर सकते हैं इन्होंने कहा कि पुराने अनेकों पेंशनरों के पी पी ओ मे पारिवारिक पेंशनर की जन्मतिथि अंकन नहीं है इस कारण उन्हें उम्र के हिसाब से बढ़ने वाली पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है अथवा भविष्य में नहीं मिलेगा इसलिए सभी पेंशनरों को अपने-अपने पी पी ओ चेक कर लेने चाहिए जिस किसी के पी पी ओ में पारिवारिक पेंशन की उम्र का इंद्राज नहीं है तो वह पेंशनर 12 सितंबर 2008 से पूर्व का बना कोई प्रमाण जैसे वोटर आईडी, दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट,पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि पेश करके शिविर के दौरान अंकन करवा सकते हैं इसके अलावा उपखंड मस्जिस्ट्रेड द्वारा शपथ पत्र बनाकर पीपीओ में जन्म तारीख का अंकन करवाया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *