Bikaner Bikaner District Rajasthan

चिकित्सकों सहित 105 वीरों व वीरांगनाओं ने किया रक्तदान

चिकित्सकों सहित 105 वीरों व वीरांगनाओं ने किया रक्तदान
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र, सार्दुल गंज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्य तिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविर  आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों सहित 9 रक्तदान वीरांगनाओं  व 96 रक्तदानवीरों ने रक्तदान किया बी.के.वि.की संभागीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने बताया कि  रक्तदान का छह दिवसीय अभियान समाज सेवा प्रभाग व ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में ’’ रक्तदान करें, जीवन बचाएं, सेवा का संदेश, हर दिल तक पहुंचाएं’’ के प्रेरणादायक ध्येय वाक्यके साथ यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पुखराज साध, उद्योगपति सुभाष मितल, पी.बी.एम.अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ.आर.के.काजला, प्रोफेसर डॉ.अरुण भारती, ट्रोमा सेंटर के प्रभारी डॉ. एल.के.कपिल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सक डॉ.पारुल प्रकाश, कैसर विभाग की चिकित्सक डॉ. प्रमिला खत्री, रक्त बैंक की चिकित्सक  डॉ.मदिहा अंजुम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *